फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Claims of historical development in four years

विकास के साथ ही चार साल में तरक्की का रचा इतिहास

Fri, 19 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Claims of historical development in four years
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में योगी सरकार के चार साल पूरा होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन करते ? - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में उत्सव का आयोजन हुआ। विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए और प्रशासन ने चार के कार्यों की पुस्तिका भी जारी की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने चार में तरक्की का इतिहास रचने का दावा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को हासिल किया है।
विज्ञापन

बडे़ स्तर पर किसानों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं को तरक्की की ओर आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए गए। जिले के विकास के लिए बड़े स्तर पर बजट जारी किए गए। इंजीनियरिंग कालेज निर्माणाधीन है और कृषि महाविद्यालय बन रहा है। इसके अलावा मेडिकल कालेज के निर्माण का बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेष नारायण मिश्र, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, शुभम अवस्थी, केके श्रीवास्तव, विष्णु प्रताप सिंह, अनुपम प्रकाश मिश्र, अकबाल बहादुर तिवारी आदि ने विचार रखा।

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिले में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह आदि ने योजनाओं के बारे में बताया। संचालन शिक्षक रघुनाथ पांडे ने किया। जिले में अब तक संचालित योजनाओं का विस्तार से ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed