फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Civil Bar Association: Surendra elected President and Manoj General Secretary

सिविल बार एसोसिएशन : सुरेंद्र अध्यक्ष व मनोज महामंत्री निर्वाचित

Fri, 25 Oct 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Civil Bar Association: Surendra elected President and Manoj General Secretary
गोंडा में सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा व महामंत्री मनोज कुमार मिश्
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार मिश्र और महामंत्री पद पर मनोज कुमार मिश्र ने जीत दर्ज की है। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर संतोष ओझा और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश त्रिपाठी और महामंत्री पद पर जितेंद्र बहादुर सिंह रनर प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामकरन मिश्र ने बताया कि कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से सायं साढ़े चार बजे तक हुए मतदान में कुल 482 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर 142 मत हासिल कर सुरेंद्र कुमार मिश्र विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय प्रकाश त्रिपाठी को 126 मतों पर संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर मनोज कुमार मिश्र ने 134 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र बहादुर सिंह को मात्र 99 वोट मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के पद पर संतोष ओझा ने 251 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार तिवारी-द्वितीय को 32 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर राजाराम शुक्ल को 38 मतों से हराकर सुधीर कुमार पांडेय विजयी रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। मतदान के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य प्रभात कुमार श्रीवास्तव, इंद्रभूषण श्रीवास्तव, महताब नारायण सिंह व गंगेश मिश्र, संघ के कर्मचारी दूधनाथ तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed