फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   City SHO warned over delay in warrant execution

Gonda News: वारंट के तामीला में देरी पर नगर कोतवाल को चेतावनी

Sat, 26 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
City SHO warned over delay in warrant execution
गोंडा। न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट की तामीला की रिपोर्ट समय से नहीं देने पर कोतवाली नगर के प्रभारी को अदालत की नाराजगी का सामना करना पड़ा। एडीजे/द्रुतगामी न्यायालय प्रथम/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) मनोज कुमार ने मामले में प्रकीर्ण फौजदारी वाद दर्ज कर कोतवाली प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण और पत्रावली देखने के बाद अदालत ने जानबूझकर लापरवाही किए जाने का साक्ष्य न मिलने पर कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की। हालांकि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मामला राज्य बनाम राहुल सिंह आदि से जुड़ा है। इसमें आरोपी राहुल सिंह निवासी फरदा सुमेरपुर थाना पयागपुर, बहराइच के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारंट का तामीला और धारा 82 की कार्यवाही से संबंधित रिपोर्ट समय से अदालत में नहीं पहुंची। इसे गंभीरता से लेते हुए अदालत ने कोतवाली नगर के प्रभारी के खिलाफ प्रकीर्ण फौजदारी वाद दर्ज किया था।
कोतवाल ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि विभागीय व्यस्तता के कारण वारंट की तामीला समय से नहीं हो सका। बाद में आरोपी के खिलाफ दूसरे मुकदमे में जारी वारंट के अनुपालन के लिए उपनिरीक्षक सभाजीत राय को विशेष वाहक बनाकर भेजा गया। संबंधित थाने से जानकारी करने पर पता चला कि राहुल सिंह बहराइच के पयागपुर थाने में दर्ज आयुध अधिनियम के मुकदमे में जिला कारागार बहराइच में निरुद्ध है। इसके बाद वारंट को अदम तामीला की रिपोर्ट के साथ अदालत भेज दिया गया।

अदालत ने कहा कि तामीला की सूचना समय से नहीं देना शिथिलता है लेकिन रिकॉर्ड में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे यह साबित हो कि थाना प्रभारी ने जानबूझकर या दुर्भावना से ऐसा किया। आरोपी के जेल में निरुद्ध होने की जानकारी के बाद वारंट की रिपोर्ट अदालत को भेजने को भी कोर्ट ने तामीला के लिए किए गए प्रयास के रूप में माना। अदालत ने कोतवाली नगर के प्रभारी को चेतावनी देते हुए वाद निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed