फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Churning on increasing income of 40 lakh farmers

40 लाख किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन

Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Churning on increasing income of 40 lakh farmers
गोंडा में कर्नलगंज के शाहपुर धनावा न्याय पंचायत में बच्चों को पुरस्कार देते बीएसए मनिराम सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर के डॉक्टर संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में गुरुवार को देवीपाटन मंडल व अयोध्या मंडल के 9 जनपदों के 40 लाख से अधिक किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन हुआ। मंडलीय रवि उत्पादकता गोष्ठी 2019 में प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने किसानों से सीधा संवाद किया। हर जिले से गोष्ठी में आए किसानों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। प्रमुख सचिव ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए तकनीकी संयंत्रों पर 70 फीसदी तक छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक साथ दो-दो फसलों की खेती करके किसान लाभ बढ़ा सकते हैं। उन्होंने 11 नवंबर को किसानों को सीधे वैज्ञानिकों से बात कराने के लिए लाइव स्ट्रीम कार्यक्रम से अधिक से किसानों को जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषकों को उन्नतशील बीजों के प्रयोग, ऑर्गेनिक खेती, उर्वरकों व कीटनाशकों का संतुलित प्रयोग करने के साथ ही तकनीकी व सह फसली कृषि अपनाने पर विशेष जोर दिया। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने जिला अधिकारियों से अपेक्षा कि वे 70 प्रतिशत आजीविका के साधन में योगदान देने वाली कृषि से संबंधित लोगों के जीवन में खुशहाली का रास्ता खोलने के लिए कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा की कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन की जरूरत है। यह केवल खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से ही संभव नहीं है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों में पहुंचा कर अच्छा मूल्य दिलाने की जरूरत है। हर जिले में दो गांवों में अभिनव खेती कराने को कहा। जो अन्य गांवों के किसानों के लिए मिसाल बन सके।
विज्ञापन

धान की फसल के अवशेष का चारा व खाद आदि के लिए प्रयोग करने की बात कही और अवशेष को जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि अब अवशेष जलाए तो कड़ी कार्रवाई होगी। डिजिटल एक्स्टेंशन से किसानों को जोड़ने और लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। गोष्ठी में सचिव पशुधन एसके सिंह, कृृषि निदेशक श्योराज सिंह, निदेशक मत्स्य एसके सिंह ने भी सम्बाोधित करते हुए किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने स्वागत किया। कृृषि निवेश मेलों के साथ ही कृृषि विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर स्टाल लगाए गए और किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की होगी स्थापना, मंडियां पोर्टल से जुडे़ंगी
मंडल में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने की जानकारी आयुक्त ने दी। साथ ही डीप बोरिंग के अतिरिक्त लक्ष्य दिए जाने की मांग रखी। बची हुई मंडियों को ई-पोर्टल से जोड़ने, कृृषि महाविद्यालय खोले जाने तथा केला हेतु टिशू कल्चर लैब की स्थापना की प्रक्रिया पूरी कराने की बात रखी। प्रमुख सचिव कृृषि से सहयोग मांगा। जिलाधिकारी गोंडा डॉ. नितिन बंसल ने जनपद से संबंधित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया और स्वागत किया।

कृषिगत समस्याओं के निदान तथा उर्वरकों के लिए रेलवे रैक प्वाइन्ट बनाए जाने की मांग किया। इस अवसर पर दोनों मंडलों के जिलाधिकारीगण, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार पांडेय, संयुक्त निदेशक कृषि देवीपाटन मंडल व अयोध्या मंडल, उपनिदेशक कृषि गोंडा डॉ. मुकुल तिवारी आदि रहे। जनपदों से आए कृृषकों में सुरेन्द्र गिरि, सुधीर तिवारी, अनिल चन्द्र पाण्डेय, बब्बन सिंह, अमित मिश्रा, रामलोट वर्मा, राजेश वर्मा, राधेश्याम यादव, राम किशोर पटेल, संचित वर्मा, रणन्जय सिंह आदि ने भी अपने सुझाव तथा समस्याओं को गोष्ठी में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed