फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children missing from Gonda reached Jalgaon by train

Gonda News: ट्रेन से जलगांव पहुंचे गोंडा से लापता बच्चे

Sat, 12 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children missing from Gonda reached Jalgaon by train
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरब गली निवासी तारबाबू का पुत्र अमजद (12) व मुबारक अली का पुत्र अरबाज (13) शुक्रवार शाम अचानक लापता हो गए। तारबाबू ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई मगर बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शनिवार शाम को परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इसी दौरान तारबाबू के दूसरे बेटे के पास फोन आया कि बच्चे बात करना चाह रहे हैं। परिजनों ने मुख्य आरक्षी फईमुद्दीन से वार्ता कराई। आरक्षी ने बताया कि बात करने वाले शख्स ने बताया कि वह गोंडा के परसपुर निवासी है। कुशीनगर एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। ट्रेन में उनके पास ही दो बच्चे बैठे थे। दोनों सहमे दिख रहे थे। पूछने पर बच्चों ने बताया कि वह गोंडा के हैं और घर से भागकर मुंबई में रिश्तेदार के पास जा रहे हैं। अमजद ने अपने भाई शाह मोहम्मद का नंबर दिया तो उस शख्स ने बात कराई। उस व्यक्ति ने बताया कि वह इस समय महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचा है और रात 12:00 बजे तक कुर्ला (मुंबई) पहुंच जाएगा। बच्चों को उतारने के लिए मुंबई में रह रहे तारबाबू के भतीजे को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed