फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child playing in front of the house by bus crushed

घर के सामने खेल रही मासूम को बस ने रौंदा

Sat, 28 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Child playing in front of the house by bus crushed
मल्लापुर बाजार के समीप शनिवार दोपहर एक छह साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। एक मासूम बच्ची को रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


थाना कौडिय़ा क्षेत्र के मल्लापुर बाजार के रहने वाले लल्ला पांडेय ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी रानिका (6) प्राथमिक विद्यालय मल्लापुर में कक्षा एक की छात्रा थी। वह शनिवार की दोपहर बाद अपने घर के सामने खेल रही थी तभी बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। गंभीररूप से घायल बालिका को परिवारीजन  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुपईडीह  ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

लल्ला पांडेय ने बताया कि उनके पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा राजू (16), बेटी रजनी (11), बेटा बाबूराम (9), दादूराम (8) हैं। रनिका सभी बच्चों में सबसे छोटी थी। लल्ला पांडेय ने बताया कि रनिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


रनिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। लल्ला की पत्नी राना देवी और सभी बच्चों को रो-रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे हैं। परिवारीजनों ने इस हादसे की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed