{"_id":"572a30b64f1c1bc5325cce6a","slug":"child-killed-by-lightning-six-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बच्ची की मौत, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बच्ची की मौत, छह झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 04 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार सुबह बिजली गिरने से मंदिर में खेल रही बच्ची की मौत हो गई व साथ में खेल रहे भाई-बहन भी झुलस गए। घटना में मंदिर का दरवाजा फट गया तथा दीवार भी डैमेज हो गई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर बिजली गिरने से तीन मवेशी मर गए व चार लोग झुलस गए।
थाना महराजगंज तराई के ग्राम विजईडीह के मजरे पंचपुरवा निवासी अर्जुन वर्मा की बेटी खुशबू (9), बिंदू (5) तथा बेटा मोहित (7) वर्ष बुधवार सुबह घर के निकट स्थित शिव मंदिर के बरामदे में खेल रहे थे। इसी बीच करीब सवा 8 बजे तेज हवा के बीच बादलों से गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। अचानक मंदिर के बरामदे में गिरी बिजली की चपेट में अर्जुन के तीनों बच्चे आ गए। घटना में खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई तथा बिंदू व मोहित मामूली रूप से झुलस गए।
बिंदू व मोहित को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना में मंदिर का दरवाजा फट गया है तथा दीवार भी डैमेज हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विज्ञापन
तहसीलदार तुलसीपुर लालबाबू दूबे ने भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहीं बुधवार सुबह बिजली गिरने से ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुरिहवा निवासी नन्हें यादव की भैंस मर गई। उधर बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के महेशभारी गांव में भी बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत होने की पुष्टि ग्रामीणों ने की है।
उधर तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में सुबह बारिश के बीच भुवनेश्वर (70) के घर पर अचानक तेज कड़क के साथ बिजली गिरी। घटना में भूवनेश्वर तथा उनकी बहू सीमा (32) झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी क्षेत्र के ग्राम गोपालीपुर निवासी राकेश मौर्या बुधवार सुबह खेत में काम कर रहे थे। बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली के चलते राकेश झुलस गए। राकेश को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।