फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child infected with JE, two more dengue patients found

Gonda News: बालक जेई संक्रमित, डेंगू के भी दो और मरीज मिले

Wed, 01 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Child infected with JE, two more dengue patients found
गोंडा। जिले में डेंगू के प्रकोप के बीच जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के मामले में बढ़ रहे हैं। बुधवार को जापानी इंसेफेलाइटिस का एक और मरीज सामने आया है। डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

झंझरी के बिरवा बभनी निवासी सात वर्षीय मोहित को कई दिनों से झटके के साथ बुखार आ रहा था। जिले में एक निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जांच में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जेई संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है।
विज्ञापन


वहीं नवाबगंज गिर्द निवासी अजय कुमार की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तरबगंज के संतोष कुमार की डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसजेडए जैदी ने बताया कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि तेज बुखार आने पर जेई की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed