फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief Minister released Ravi Pratap's book in Lucknow

मुख्यमंत्री ने रवि प्रताप की पुस्तक का लखनऊ में विमोचन किया

Fri, 04 Oct 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister released Ravi Pratap's book in Lucknow
लखनऊ में गोंडा के शिक्षक रविप्रताप सिंह की पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। स्मार्ट स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने पर्यावरण पर पुस्तक नन्हा कछुआ लिखी है। जिसका विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया। यह पुस्तक छात्रों में पर्यावरण और पढ़ऩे के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से लिखी है। पुस्तक के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक को पढ़ते हुए कहा कि हां अच्छी पुस्तक लिखी गई है।
विज्ञापन

बच्चे इससे अवश्य ही सीखेंगे। इस पुस्तक में सरयू नदी में रहने वाले कछुओं की कहानी है। यह कहानी छोटे बच्चों की तरफ भी इंगित करती है। यह पुस्तक बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाती है। साथ ही साथ लापरवाही छोड़ते हुए मेहनत से काम करने को भी प्रेरित करती है। इस पुस्तक का संपादन डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने किया है। इसे लिखने में भास्कर दीक्षित और डॉक्टर पुनीत सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कहा कि अब बेसिक शिक्षा विभाग बदल गया है। हमारे सभी कार्यों को महत्व दिया जा रहा है। इस पुस्तक से छात्र और अध्यापक लाभान्वित होंगे। मनिराम सिंह ने आदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह को पुस्तक लिखने हेतु बधाई भी दी है। खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, अरुणिमा सिंह, आशुतोष आनंद, राजेश सिंह, विनय तिवारी, विवेक सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed