{"_id":"66b129ceae1ef14c13059ae4","slug":"chief-minister-read-the-news-of-amar-ujala-gonda-news-c-100-1-gon1002-121561-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्यमंत्री ने पढ़ी ‘अमर उजाला’ की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्यमंत्री ने पढ़ी ‘अमर उजाला’ की खबर
Tue, 06 Aug 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में ‘अमर उजाला’ की खबर की धूम रही। प्रोजेक्टर पर दिखाई गई देवीपाटन मंडल में किए गए नवाचार की रिपोर्ट में जिले में नवरात्र पर आयोजित शक्ति वंदन समारोह की प्रस्तुति की गई। जिसमें ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर को शामिल किया गया। मुख्यमंत्री के सामने लगे लैपटॉप के साथ ही प्रोजेक्टर पर आयोजन के फोटोग्राफ के साथ ही ‘अमर उजाला’ की खबर को दिखाया गया। शक्ति वंदन समारोह को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला था। जिसका समाचार ‘अमर उजाला’ ने शक्ति वंदन समारोह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रोजेक्टर पर दिखाई गई रिपोर्ट में आयोजन की भव्यता और सफलता की प्रस्तुति के साथ ही ‘अमर उजाला’ की खबर को शामिल किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी पूरी खबर पढ़ी। इसके लिए कुछ देर तक प्रोजेक्टर की स्क्रीन पर पेज को रोके रखा गया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन