{"_id":"622645219938b82c4a04fd26","slug":"chief-minister-met-two-students-returned-from-ukraine-in-lucknow-gonda-news-lko6208041188","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से लौटे दो छात्रों से लखनऊ में मुख्यमंत्री ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से लौटे दो छात्रों से लखनऊ में मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसे जिला विकास अधिकारी के बेटे समेत दो छात्र वापस लौट आए। वहां फंसे जनपद के 14 छात्रों में से अब तक 13 छात्र वापस आ चुके हैं। मगर अभी भी एक छात्र यूक्रेन में वतन वापसी के इंतजार में है। यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटे दो छात्रों से लखनऊ में मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनका हाल जाना। छात्रों ने मुुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की मदद से वे सभी सही-सलामत वतन लौटे हैं।
यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जिले की दो छात्राओं समेत 14 छात्र रूसी हमले के दौरान वहां फंस गए थे। छात्रों की वतन वापसी को लेकर उनके परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई थी। प्रधानमंत्री ने छात्रों की वापसी के लिए गृह राज्यमंत्री किरन रिजजू को भेजा था। छात्रों की यूक्रेन से वापसी के दौरान गृह राज्यमंत्री ने छात्रों को बॉर्डर पर रिसीव किया। इसके बाद फ्लाइट से उनकी वतन वापसी हुई।
यूक्रेन से वापस लौटे शिखर गुप्ता पुत्र शैलेश कुमार गुप्ता निवासी जवाहर चौक नवाबगंज तथा आकाश सिंह निवासी मध्य नगर इटियाथोक को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के निर्देश पर जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव रविवार को लखनऊ ले गए थे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर दोनों छात्रों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल पूछा। छात्रों ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन संकट के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा यहां तैनात जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी का बेटा मिहिर प्रताप सिंह भी सोमवार को यूक्रेन से लखनऊ पहुंचा। जिला विकास अधिकारी अपने बेटे को रिसीव करने परिवार के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। बेटे की वापसी के बाद उन्होंने राहत महसूस की। डीडीओ ने बताया कि भारत सरकार के मंत्री किरण रिजिजू के प्रयास से विशेष विमान से उनका बेटा दिल्ली पहुंचा। इसके बाद इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा।