{"_id":"69d6922d975ce79ab20ae8d0","slug":"chief-minister-honored-dr-utkarsh-gonda-news-c-100-1-gon1001-155831-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डॉ. उत्कर्ष को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डॉ. उत्कर्ष को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Wed, 08 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
डॉ. उत्कर्ष को सम्मानित करते मुख्यमंत्री।
गोंडा। राजकीय कृषि महाविद्यालय, करनैलगंज के शिक्षक डॉ. उत्कर्ष सिंह को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में दौरान दिया गया।
डॉ. उत्कर्ष सिंह को उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना के तहत उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार से नवाजा गया। डॉ. उत्कर्ष सिंह की इस उपलब्धि पर राजकीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर भानु प्रताप सहित अन्य शिक्षकों व छात्रों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। बताया कि डॉ. उत्कर्ष का शोध कार्य कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे किसानों को भविष्य में लाभ मिल सकेगा।