फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief Engineer reached office by bicycle

Gonda News: साइकिल से कार्यालय पहुंचे मुख्य अभियंता

Fri, 15 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer reached office by bicycle
साइकिल से कार्यालय पहुंचे मुख्य अ​भियंता।
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील का असर अब सरकारी विभागों में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ साइकिल से कार्यालय पहुंचे। मुख्य अभियंता को साइकिल से कार्यालय पहुंचते देख विभागीय अधिकारी व कर्मचारी हैरान रह गए।
विज्ञापन




सुबह करीब 10 बजे मुख्य अभियंता साइकिल चलाते हुए कार्यालय पहुंचे। कहा कि छोटी-छोटी बचत भी देशहित में बड़ा योगदान दे सकती है। मुख्य अभियंता ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश के साथ खड़ा रहना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल से कार्यालय आने का निर्णय लिया। साथ ही बिजली विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे भी देशहित में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर जागरूकता दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed