फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chicken pox outbreak increases, nine fall ill

Gonda News: चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ा, नौ बीमार

Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chicken pox outbreak increases, nine fall ill
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम बुढ़वलिया के मजरा महिपत पुरवा में चिकन पॉक्स फैला हुआ है। इसमें नौ लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिपत पुरवा निवासी साहिल (14), कल्लू (6), आर्यन (8), आदेश (10), अनीता (16), वीरेंद्र (30), नंदबाबू (25), ननकई (16) के साथ बुढ़वलिया निवासी माधवराज की पुत्री संध्या (4) चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। इस गांव में करीब एक सप्ताह से बीमारी फैली हुई है, जिसमें तमाम ऐसे पीड़ित हैं जो निजी चिकित्सकों से इलाज करने के साथ-साथ गांव की औषधि से इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान मोइनुद्दीन और गांव के ही देशराज ने बताया कि बीमारी की जानकारी विभाग को दी गई है। सीएचओ रूपल का कहना है कि जो लोग उनके पास दवा लेने के लिए पहुंचे, उन्हें दवा देकर सावधानी बरतने के लिए हिदायत दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनुज का कहना है कि मौके पर टीम भेजी गई थी। चिकनपॉक्स की पुष्टि हुई है, दवाओं का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed