Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chhath Puja begins with 'Nahay-Khay'; 'Kharna' is today

Gonda News: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, खरना आज

Fri, 13 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja begins with 'Nahay-Khay'; 'Kharna' is today
लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए तालाब तैयार। संवाद
गोंडा। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शनिवार को व्रती महिलाएं खरना करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।
विज्ञापन

छठ पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। नहाय-खाय के दिन अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाने की परंपरा है। इसे ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं पर्व की अन्य तैयारियों में जुट गईं।
विज्ञापन

शनिवार को खरना के दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखेंगी। शाम को पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। शहर के खैरा भवानी मंदिर परिसर में छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ छठ मैया का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर में विशेष प्रबंध
तरबगंज। छठ पूजा के लिए पथार अमृत सरोवर में तैयारियां की गई है। बीडीओ सुष्मिता यादव व कोतवाल श्रीधर पाठक ने शुक्रवार को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कस्बा के टेढ़ी नदी तट पर परमहंस मंदिर के पास व सेझिया बालू के तट पर समाजसेवी घनश्याम जायसवाल के प्रयास से सफाई कराकर सजाया जा रहा है। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि छठ पूजा स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।

लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए तालाब तैयार। संवाद

लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए तालाब तैयार। संवाद

लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए तालाब तैयार। संवाद

लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए तालाब तैयार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed