{"_id":"661c17c9e7ffc0034b0fe40f","slug":"cheating-of-six-lakhs-in-the-name-of-getting-a-government-job-gonda-news-c-100-1-gon1002-115795-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी
Sun, 14 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मनकापुर कस्बा निवासी अभिषेक प्रजापति ने बहराइच के थाना पयागपुर के ग्राम शंभूपुर टिकरी चूंटीपुरवा निवासी राजेश कुमार, उसके भाई अवधेश कुमार, पिता आनंद कुमार उर्फ सत्तन व उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर निवासी विजय कुमार सिंह के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा कि उक्त लोगों ने स्वास्थ्य विभाग, रेलवे सहित अन्य विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे व उनकी पत्नी नीतू प्रजापति, महेश प्रजापति, अमन प्रजापति, रेनू प्रजापति, केशव प्रजापति से कई बार में ऑनलाइन बैंक खाते में व नकद मिलाकर छह लाख रुपये ले लिए। बाद में ईमेल व मैसेज के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिलाया गया। कुछ दिन बाद उक्त चारों लोगों के मोबाइल बंद हो गए।
पीड़ितों ने जब मुख्य आरोपी राजेश के घर जाकर अपनी रकम का तगादा किया तो अभद्रता करते हुए जान-माल की धमकी दी गई। मनकापुर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के रिपोर्ट दर्ज की गई है।