फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cheating of Rs 2.94 lakh in online shopping

Gonda News: ऑनलाइन खरीदी के चक्कर में 2.94 लाख की ठगी

Sun, 08 Dec 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.94 lakh in online shopping
करनैलगंज(गोंडा)। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना एक महिला को महंगा पड़ गया। स्कैनर भेजकर साइबर ठगों ने उससे दो लाख 94 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

करनैलगंज के शुतुरखाना निवासी फूल बानो ने बताया कि उसने एक दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक लेडीज सूट देखा। उसने लिंक पर क्लिक करके ऑर्डर बुक कर दिया। उसके बाद एक मोबाइल नंबर से उसे स्कैनर भेजा गया और 599 रुपये भेजने के लिए कहा गया। बताया गया कि आपका पार्सल तैयार हो गया है और पैसे भेज दीजिए। उसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया कि मैं डिलीवरी वाला बोल रहा हूं। 15 मिनट में आपके घर पहुंच जाऊंगा।
विज्ञापन

आपका पार्सल होल्ड हो गया है। 1107 रुपये स्कैनर पर भेज दीजिए। आपको पार्सल मिलेगा। इसी प्रकार लगातार कई बार में 2.94 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद ठगी होने का आभास हुआ। महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से इसकी शिकायत की। सीओ ने साइबर सेल को जांच सौंपी है। सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि जांच करवाई जा रही है। समय पर शिकायत दर्ज कराने पर रिकवरी की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed