फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CHC superintendent salaries held due to negligence

लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक का रोका वेतन

Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
CHC superintendent salaries held due to negligence
विकासखंड परसपुर के ग्राम पंचायत चरहुआं के समग्र ग्राम जरौली प्राथमिक विद्यालय पूरे रामभरोसे में बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने चौपाल लगाई। लापरवाही पर सीएससी अधीक्षक परसपुर का वेतन रोकने और गैरहाजिर सीएमओ समेत तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


कई विभाग के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर निलंबन की चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। परसपुर विकासखंड के ग्राम चरहुआं में चौपाल के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


बिना सूचना के चौपाल से अनुपस्थित रहने पर सीएमओ, अधिशासी अभियंता विद्युत व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण द्वितीय से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। विकासखंड परसपुर के प्रभारी खंड विकास अधिकारी रणजीत गुप्ता द्वारा समय पर मनरेगा मजदूरों का भुगतान न करने पर डीएम ने बीडीओ को सख्त लहजे में 15 दिनों में मजदूरों का भुगतान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने चौपाल के दौरान विद्युत विभाग, शौचालय, लोहिया आवास, जलनिगम, तालाब जीर्णोद्धार, समाजवादी तथा वृद्धावस्था पेंशन, खाद्य रसद विभाग, सोलर लाइट, निशुल्क बोरिंग योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, आंगनबाड़ी, वैकल्पिक ऊर्जा, प्राथमिक विद्यालयों में ड्रेस वितरण सहित अनेक विभागों के कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed