फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CHC Physician and Family Corona Positive

सीएचसी चिकित्सक व परिवारीजन कोरोना पॉजिटिव

Sun, 09 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
CHC Physician and Family Corona Positive
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज नगर क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। लगातार मरीजों की बढ़ रही संख्या के बावजूद प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। नगर में 39 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। नगर से सटे करनैलगंज ग्रामीण में पॉजिटिव रही एक महिला की मौत हो गई है। एक चिकित्सक और उनका परिवार संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

करनैलगंज शहरी क्षेत्र के दो मोहल्ले गांधीनगर व गाड़ी बाजार गुड़ाई बाजार व ठठराही बाजार में अधिकांश केस पाए जा रहे हैं। उसके बावजूद मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई में प्रशासनिक शिथिलता सामने आ रही है। उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा मोहल्लों को सील करने के निर्देश भी दिए गए उसके बावजूद उन्हें सील नहीं किया गया। बल्कि लोगों की आवाजाही लगातार जारी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम जांच की रिपोर्ट आने के बाद नगर में पांच पॉजिटिव केस पाए गए और रविवार को हुई जांच में 6 पॉजिटिव केस पाए गए। गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले सीएचसी के चिकित्सक जो कोरोना वारियर्स के रूप में लगातार तीन महीने से काम कर रहे थे। वह एवं उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। वहीं बालूगंज, ठठराही एवं गुड़ाही बाजार मोहल्ले में कोरोना लगातार फैलता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में कोरोना की दस्तक
कोतवाली करनैलगंज में कोरोना की दस्तक हो चुकी है। दो पुलिसकर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैं। करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी बीमार बताए जा रहे हैं। शनिवार की शाम करनैलगंज ग्रामीण के मेहंदी हाता के पास कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। यह महिला 10 दिन पूर्व पॉजिटिव पाई गई थी और होम आइसोलेट की गई थी। बताया जा रहा है कि वह अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थी। जिसकी शनिवार की देर शाम मौत हो गई।

जिम्मेदारों के बोल
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा बताते हैं कि करनैलगंज नगर में कोरोना तेजी से पैर फैलाता जा रहा है और संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक कदम उठाया जाना आवश्यक हो गया है। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए करनैलगंज नगर को सील करने पर विचार किया जा रहा है। रविवार को तीन पॉजिटिव केस गांधीनगर मोहल्ले के, एक बालूगंज, एक कोतवाली करनैलगंज एवं एक करनैलगंज सीएचसी के सामने का केस पाया गया है। जिन्हें आइसोलेट किया गया है। नगर में कुल 39 केस पॉजिटिव हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed