{"_id":"6298eb2ee21faa3fbf132f5b","slug":"chc-doctor-did-dnc-in-clinic-woman-dies-gonda-news-lko6334299134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की डॉक्टर ने क्लीनिक में की डीएनसी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की डॉक्टर ने क्लीनिक में की डीएनसी, महिला की मौत
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में तैनात एक आयुष डॉक्टर ने अपने निजी प्रैक्टिस सेंटर पर महिला की डीएनसी (गर्भाशय की सफाई) कर दी। इस दौरान अत्यधिक खून बह जाने से महिला की हालत बिगड़ गयी। पीड़िता को इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि परसपुर सीएचसी पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. रेखा सिंह ने बुधवार को परसपुर निवासी नीरज सिंह (32) की अपनी निजी क्लीनिक में डीएनसी की थी। महिला में पहले से ही खून की कमी थी। इस दौरान अत्यधिक खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर हो गयी। खून की कमी के कारण महिला का रक्त का बहाव बंद नहीं हुआ। इसके बाद गुरुवार को सुबह आनन-फानन में महिला को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि सीएचसी पर तैनात आयुष चिकित्सक के निजी प्रैक्टिस करने तथा लापरवाही पूर्वक डीएनसी करने की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से भी की गयी है। इस मामले में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जांच करवाकर पूरे मामले दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।