फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chath Pooja

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया पारायण

Fri, 12 Nov 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chath Pooja
गोंडा के मनकापुर में छठ पूजन करती महिलाएं। - फोटो : GONDA
गोंडा। चार दिवसीय डाला छठ गुरुवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत का पारायण किया। अपने पतियों व परिजनों का आशीर्वाद लेकर महिलाओं ने जल व दुग्ध से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया। नगर के दो स्थानों पर सुबह चार बजे व्रत धारण करने वालीं महिलाएं अपने परिजनों के साथ पहुंच गईं। खैरा भवानी पोखरा व पीएसी लाइन में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और व्रत का समापन किया। इसी तरह इटियाथोक में बिसुही नदी के तट पर महिलाओं ने उगते सूर्य को जल अर्पण किया।
विज्ञापन

संचार विहार में मनाई गई महा छठ पूजा
संचार विहार आईटीआई में मनोरंजन कर्मचारी क्लब के पास नवनिर्मित वरिष्ठ नागरिक उद्यान सरोवर में गुरुवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व की पूजा की गई। छठ महापर्व पूजा की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में आईटीआई लिमिटेड के इकाई प्रमुख एवं अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख वाईएस चौहान, विजिलेंस विभाग के प्रमुख अरूण झा ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

छठ पूजा पुरोहित आरपी मिश्रा व ओम नाथ तिवारी द्वारा कराई गयी। छठ पूजा की व्यवस्था छठ महापर्व पूजा के सचिव आलोक कुमार गुप्ता, आफिसर्स क्लब के सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं महिला क्लब द्वारा की गई। पूजा में रविशंकर मिश्रा, विपिन शुक्ला, प्रवीण मिश्रा एवं अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग किया। छठ पूजा में कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश चन्द्र, उपाध्यक्ष गुरुबक्स, राम दयाल, राम लखन वर्मा, रामराज मिश्रा, आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेके श्रीवास्तव, महामंत्री नदीम जाफरी, विनोद श्रीवास्तव ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाछठ पर्व पूजा में संचार विहार की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस महापर्व में सैकड़ों की संख्या में पुरुषों, बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग करते हुए छठ पर्व का भरपूर आनंद लिया। मुख्य अतिथि द्वारा आरती करने के पश्चात पूरे सरोवर का निरीक्षण के साथ छठ पूजा सम्पन्न हुई। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा सहित सुरक्षा बल मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed