फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chasing the driver with a knife, looted cash and bolero

चालक को चाकू से गोदकर लूटी नकदी व बोलेरो

Sun, 12 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chasing the driver with a knife, looted cash and bolero
गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मुंडेरवा माफी गांव के पास एक बोलेरो चालक की तीन बदमाशों ने गले और पीट पर चाकू से गोदकर उसे मरणासन्न कर सड़क किराने फेंक दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद के रुदौली थाना के नये पुरवा गांव के निवासी अभिमन्यु यादव 30 पुत्र राम सागर यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात वह अपने घर से बोलेरो गाड़ी से अयोध्या के सुहावल में एक निमंत्रण में गया था। वहां से देर रात वापस लौटते समय सुहावल के पास तीन लोगों ने उसे हाथ देकर रोका और बलरामपुर चलने के लिए कहा। अभिमन्यु के मुुताबिक उसने सवारी समझाकर तीनों को बैठा लिया और वहां से बलरामपुर के लिए चला था।
विज्ञापन

रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे मारपीट कर पहले उसके पास रखे दो हजार रुपये छीन लिए। उसके बाद चाकू से उसकी पीठ व गले को गोदकर मरणासन्न कर दिया। बदमाशों ने उसे गोंडा जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के मुंडेरवा माफी गांव के पास लाकर फेंक दिया और बोलेरो लूटकर फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिमन्यु के रिश्तेदार मनोज यादव ने बताया कि बदमाशों ने मोबाइल फोन, दो हजार रुपये और बोलेरो लूट लिया और फरार हो गए। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चालक को सोहावल अयोध्या से उठाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed