फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chanda Nallah bridge washed away due to heavy rain, road closed

भारी बरसात में चंदहा नाले का पुल बहा, रास्ता बंद

Fri, 10 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Chanda Nallah bridge washed away due to heavy rain, road closed
गोंडा में चंदहा नाले का बहा पुल, सड़क के ऊपर से गुजर रहा पानी। - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। लगातार पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बरसात से चन्द्र भागा नदी (चंदहा) पर बना पुल बह गया है। जिससे हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गोंडा-लखनऊ मार्ग से स्वतन्त्रा सैनानी मनीराम के नाम पर करीब दस साल पहले लोगों की समस्या को दूर करने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कराया था। यह सड़क नकहा बंसत, सोनहरा, चेकसेनिया होते हुए परसपुर बालपुर मार्ग पर मिलती है।
विज्ञापन

पुल बह जाने से हजारो लोगों का रास्ता बंद हो गया है। सड़क के ऊपर ने करीब तीन फुट पानी बह रहा है। गांव के लोगों ने बांस बांधकर रास्ता बंद किया कर दिया है। जिससे दर्जनों गांव के लोगों को 15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। गांव के रूपेश मिश्र, संजय तिवारी, राघवेंद्र पाण्डेय, दिनेश मिश्र, गणेश तिवारी आदि लोगों ने पुल की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed