{"_id":"6431a5e1d4943d8c7109faa6","slug":"chairman-and-deputy-chairman-will-be-elected-on-13th-gonda-news-c-13-1-173092-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 13 को चुने जाएंगे सभापति व उप सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 13 को चुने जाएंगे सभापति व उप सभापति
Sat, 08 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तीनों नगर पालिका क्षेत्रों की क्रय-विक्रय समितियों के सभापति व उप सभापति का निर्वाचन 13 अप्रैल को होगा। इसके अलावा इसी दिन अन्य समितियों पर भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।
13 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे सेे 11 बजे तक नामांकन सूची जारी होगी। 11 से 12 बजे तक नामांकन होगा। दो बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिलेगा। अपराह्न तीन बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
उप निबंधक सहकारिता अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि सभी समितियों पर सदस्य के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही दावेदारी की है। जिससे इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
सहकारिता विभाग के चुनाव के क्रम में शनिवार को क्रय-विक्रय समितियों के प्रबंध कमेटी सदस्य (डायरेक्टर) पद के लिए नामांकन हुआ। क्रय-विक्रय समिति बड़गांव, करनैलगंज व नबावगंज में 13-13 पदों पर नामांकन किया गया। प्रत्येक पद पर एक ही नामांकन होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। यदि चुनाव की जरूरत पड़ती तो दस अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित होता। 12 अप्रैल को मतदान होगा।