फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   central team reconstructed variegates cellar

केंद्रीय टीम ने खंगाला वैरीगेट का गोदाम

Thu, 17 Mar 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
central  team reconstructed variegates cellar
जांच करती केंद्रीय टीम - फोटो : अमर उजाला
 जिले के 3064 मजरों के विद्युतीकरण कराने का पूर्व में ठेका लेने वाली फर्म वैरीगेट के ब्लैक लिस्टेड होने के बाद फर्म के गोदाम का सत्यापन गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन तथा आरईसी की केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने किया। इस दौरान संस्था द्वारा लिस्टेड किए गए सामानों की जांच की गई।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन बलरामपुर के एक्सईएन मोतीलाल ने बताया कि गत वर्ष जिले के 3064 मजरों के विद्युतीकरण का ठेका वेरीगेट फर्म को दिया गया था। एक साल तक फर्म ने कोई काम नहीं किया तो विभाग के उच्चाधिकारियों ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया।
विज्ञापन


संस्था ने विद्युतीकरण के लिए जिले में जिला कारागार के निकट गोदाम बनाया था। गुरुवार को विभाग के उच्चाधिकारी तथा आरजीजीवीवाई व केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम में डंप किए गए उपकरणों का मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी सामान ठीक पाया गया। मौके पर आरईसी के अधिकारियों ने भी संस्था द्वारा गोदाम में लिस्टेड सामानों का मिलान किया। मिलान में सब कुछ ठीक मिला। हालांकि एक्सईएन जांच के लिए आए अधिकारियों का नाम नहीं बता सके।


एक्सईएन ने बताया कि मिलान के बाद जांच टीम के अधिकारी चले गए है। कंपनी को जिले में विद्युतीकरण के लिए जो पैसा दिया गया था, उसके हिसाब से सामान के मूल्यों का मिलान कर सूची तैयार की जा रही है। सामानों की कीमत के बारे में पूछने पर एक्सईएन ने बताया कि केवल सामानों की संख्या लिखी गई है। सामानों का मूल्य अंकित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed