{"_id":"65aac3b54ae611affe0ac5b9","slug":"central-teacher-eligibility-test-tomorrow-at-22-centers-in-the-district-gonda-news-c-100-1-gon1003-11545-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कल
Sat, 20 Jan 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से आगामी 21 जनवरी को जिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित की जाएगी।
दोनों पालियों में करीब 16,970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जरूरी तैयारी की जा रही है। वहीं दो पालियों में प्राइमरी व अपर प्राइमरी के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जिला समन्वयक व फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने बताया कि 21 जनवरी को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सीटेट-2024 एग्जाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल समेत कुल 22 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम प्रश्न पत्र के लिए 6,770 तो द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए 10,200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। दोनों प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए ढाई-ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।
सुबह साढ़े नौ से 12 तो दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे बीच अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं दो घंटे पहले साढ़े सात बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।
अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र, कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि के साथ शामिल हो सकेंगे।
नीली व काली डॉट पेन व पानी की पारदर्शी बोतल लाने की छूट होगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ एयर फोन, हेडफोन, कैलकुलेटर को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।