फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Centers found closed, honorarium of 14 Anganwadi workers stopped

Gonda News: बंद मिले केंद्र, 14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Mon, 01 Apr 2024 04:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Centers found closed, honorarium of 14 Anganwadi workers stopped
धानेपुर/मुजेहना (गोंडा)। मुजेहना ब्लॉक में शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 14 केंद्र बंद मिले। सीडीपीओ ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीपीओ अभिषेक दूबे ने बताया कि कुछ केंद्रों के बंद रहने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत रामपुर दुबावल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी, पूरे गोनई में आसमां बानो, रूद्रगढ़नौसी में अनीता, रिंकू, शिवदेवी, रेनू, सरस्वती देवी, किरन सैनी व पुष्पा देवी के केंद्र बंद मिले। विद्यालय एवं ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि ये केंद्र कभी-कभी ही खुलते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में राजापुर परसौरा में टीकाकरण सत्र पर मिथलेश पांडेय नदारद मिलीं तो आंगनबाड़ी केंद्र पर गंगोत्री, रीता और आरती भी अनुपस्थित मिलीं और केंद्र पर ताला लटकता मिला। बनकासिया शिवरतन की आंगनबाड़ी शिवकुमारी भी केंद्र पर अनुपस्थित मिलीं, जबकि अलावल देवारिया, धानेपुर, कौरहे में केंद्र संचालित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संबंध में सीडीपीओ ने जब कार्यालय लिपिक अरविंद से पूछताछ की तो बताया गया कि किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कोई अवकाश नहीं लिया है। न ही कोई सूचना दी है। सीडीपीओ ने बताया कि तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed