{"_id":"68506028a5b4ef77a402efa8","slug":"center-incharge-and-cook-beaten-up-in-factory-allegation-of-firing-gonda-news-c-100-1-gon1003-139354-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फैक्टरी में सेंटर इंचार्ज व कुक को पीटा, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फैक्टरी में सेंटर इंचार्ज व कुक को पीटा, फायरिंग का आरोप
Mon, 16 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। पिपरी स्थित श्वेतधारा मिल्क फैक्टरी में घुसकर सेंटर इंचार्ज व कुक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूध की चोरी पकड़े जाने से नाराज चालकों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
फैक्टरी के सेंटर इंचार्ज शिवांश सिंह का कहना है कि दूध के तीन वाहनों से चोरी और हेराफेरी होने की सूचना मिली थी। इस पर वाहन को रास्ते में चेक किया तो दूध की चोरी पकड़ ली गई। इसी से नाराज तीन वाहनों के चालकों ने योजनाबद्ध तरीके से रविवार देर शाम कई साथियों के साथ हमला कर दिया। चार वाहनों से दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ फैक्टरी पहुंचकर गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। फैक्टरी के कुक बृजेश कुमार यादव ने विरोध जताया तो उसे भी जमकर पीटा। शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायरिंग के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोमवार को पुलिस को फुटेज के साथ तहरीर दी गई। पुलिस ने बबलू सिंह निवासी इस्माइलपुर उमरी बेगमगंज, अभिषेक सिंह निवासी सोनौली उमरी बेगमगंज और श्रवण तिवारी निवासी बैजपुर परसपुर व 25 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।