{"_id":"65b007f446cd43f7a70c4b55","slug":"celebrations-continued-with-excitement-and-enthusiasm-on-the-second-day-too-gonda-news-c-100-1-gon1002-11754-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उत्साह व उमंग के साथ दूसरे दिन भी आयोजनों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उत्साह व उमंग के साथ दूसरे दिन भी आयोजनों की धूम
Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भी जिले में रामभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। मंगलवार होने के कारण कई मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के गेट पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमरदीप तिवारी के अगुवाई में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह सुंदरकांड का पाठ कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बब्लू सिंह, संजय तिवारी आदि रहे। वहीं जयनारायन चौराहे पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। मोतीगंज के काशी विश्वनाथ मंदिर अखड़वा में, जोगेश्वरनाथ मंदिर काजीदेवर तथा सम्मय माता मंदिर विशुनागा में भंडारे का आयोजन किया गया। शुकुलपुरवा गांव में बच्चों की ओर से रैली निकाली गई।
शहर के दु:खहरणनाथ मंदिर मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक गीतेश प्रकाश ने अपने गीतों से समा बांध दिया। राजा छलिया ग्रुप की ओर से राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार, महाबली हनुमान आदि झांकी दिखाई गई। इस दौरान कामाख्या मंदिर की साध्वी माता पूजा मिश्रा, दु:खहरणनाथ मंदिर के महंत राघवेंद्र मोहन, संदीप मेहरोत्रा, संतोष सोनी, रवि सोनी, दीपेंद्र मिश्र, अजय मिश्रा, सूर्य प्रकाश सोनी, दीपक मराठा, रामशंकर कसौधन आदि रहे।