फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebration of Chandrayaan-3's successful moon landing

Gonda News: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से जश्न का माहौल

Wed, 23 Aug 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Chandrayaan-3's successful moon landing
पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज करनैलगंज में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद खुशी जताते छात्र-छात्राए
गोंडा। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग से पूरा जिला जश्न के माहौल में डूब गया। साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों को सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों से लेकर एलबीएस पीजी कॉलेज समेत महाविद्यालयों में बुधवार शाम सवा पांच बजे से ही शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टकटकी लगाए थे। एलबीएस पीजी कॉलेज के ललिता सभागार में छह बजकर चार मिनट चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद भारत माता के जयकारे गूंजने लगे। सभागार में शिक्षक व छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार पांडेय, प्रोफेसर शिवसरन शुक्ल समेत शिक्षकों ने इसे ऐतिहासिक पल साथ ही देश के लिए गर्व की बात कही।
विज्ञापन


बीजेपी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत संगठनों व एम्स इंटर कॉलेज समेत अलग-अलग स्थानों पर हवन-पूजन के साथ ही सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। बजरंग दल पदाधिकारी गुड्डू वर्मा की अगुवाई में शहर के हनुमान गढ़ी मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। माझा तरहर के झंझरी कम्पोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका शमा परवीन ने विद्यालय में छात्राओं को चंद्रयान-3 की जानकारी दी। मसकनवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य व शिक्षक समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। करनैलगंज के पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान का मॉडल बनाकर सफल लैडिंग का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed