फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrated the birth anniversary of Maharana Pratap

महाराणा प्रताप की जयंती मनाई ं

Sun, 09 May 2021 08:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Maharana Pratap
गोंडा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयन्ती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह व संचालन सुभाष सिंह ने किया।
विज्ञापन

ग्राम कचनापुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिये महाराणा प्रताप ने घास की रोटी तक खाया।
विज्ञापन

जंगलों में विचरण करके कोल भीलों की सहायता से मुगलों का सामना किया। हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आप सब वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे और आपसी मतभेद भुलाकर समाज को मजबूती प्रदान करने पर बल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा जिले में उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग उठाई, जिसका उपस्थित लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। साथ ही क्षत्रिय समाज के दिवंगत विभूतियों सपा के कद्दावर जननेता व पूर्व मन्त्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, इंजीनियर बीडी सिंह, रमेश सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed