फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrated former Chief Minister's birthday with gaiety

हर्षोल्लास से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

Mon, 22 Nov 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Celebrated former Chief Minister's birthday with gaiety
गोंडा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

मनकापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सपा कार्यालय मूसेगंज में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक रामविशुन आजाद के नेतृत्व में समारोह के आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अपनी-अपनी बातें एक दूसरे के बीच रखीं। मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम के दीर्घायु होने की कामनाएँ देने के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जन्मदिवस समारोह में सेवानिवृत्त कोतवाल जैसराज यादव, चेयरमैन राम कृपाल सोनी उर्फ राहुल, विजय आजाद, प्रधान विजय यादव, पूर्व प्रधान डमरू, डॉ. यार मोहम्मद, बलराम यादव, पप्पू पांडेय, पंकज पाठक, बब्बन यादव, मस्तराम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
मसकनवा में पूर्व ब्लाक प्रमुख छपिया बिंद्रा प्रसाद शुक्ला के आवास पर जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। उपस्थिति लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला ने सीएचसी, पीएचसी में मरीजों को फल वितरण किया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार शुक्ला फौजदार, बबलू तिवारी प्रधान, अखिलेश पांडेय, ताहिर हुसेन अब्दुल अजीज, धीरू सिंह, संतोष वर्मा, मनीष तिवारी, जितेंद्र शुक्ल, आदि लोग उपस्थित रहे।
गौरा विधानसभा के राघव बस्ती में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 30 किलो का केक काटकर मनाया गया। गौरा गोष्ठी को धन्नजय पांडे, अरविंद यादव , मंजूर मलिक ने भी संबोधित किया। सपा नेता अब्दुल कलाम मलिक ने कहा कि जनता के प्रति प्रेम, किसानों के प्रति हर पल हर वक्त उनकी मदद के लिए आगे खड़े रहे। समाजवादी पार्टी ही संपूर्ण किसानों, मजदूरों, युवाओं, सैनिकों, गरीबों, व्यापारियों, महिलाओं आदि समस्त लोगों की आवाज है।
अब्दुल हफीज मलिक ने कहा कि भारतीय राजनीति में पांच दशक से अनवरत रूप से विभिन्न पदों पर रहते हुए देश सेवा कर मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की।

केंद्र में रक्षा मंत्री रहते हुए भारतीय सैनिकों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मंजूर मलिक, केदारनाथ पांडे, अरविंद यादव, मोहम्मद सलमान, मोहन यादव, आदित्य यादव, संजू पांडे, धनंजय पांडे, अरुण, हफीजुल अंसारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed