{"_id":"681cfa7145e3209c780b6eff","slug":"cdo-took-information-from-women-in-shakti-samvad-gonda-news-c-100-1-slko1026-137342-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शक्ति संवाद में महिलाओं से सीडीओ ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शक्ति संवाद में महिलाओं से सीडीओ ने ली जानकारी
Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
माधोपुर (गोंडा)। कटरा बाजार ब्लॉक के अशोकपुर गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में सीडीओ अंकिता जैन ने समूह सखी वंदना मौर्या और विद्युत सखी यासमीन बेगम से बातचीत की।
सखियों ने बताया कि समूह की महिलाएं हर सप्ताह बचत करती हैं और नियमित रूप से बैठक कर रजिस्टर तैयार करती हैं। सरकार से मिली सहायता राशि से महिलाएं लघु उद्योग जैसे सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग, बेकरी और हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सीडीओ ने सभी को आवश्यक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नवल किशोर शुक्ला व ब्लॉक मिशन मैनेजर विकास करुणा, दयाराम यादव, एडीओ आईएसबी सुनीता रानी सहित समूह की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
पसका संवाद के अनुसार मोहना में आयोजित शक्ति संवाद में सीडीओ अंकिता जैन व डीसी एनआरएलएम जेएन राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समूह सखी जय लक्ष्मी और कैलाशा से संवाद किया। दोनों ने बताया कि गांव की महिलाएं हर सप्ताह नियमित बचत करती हैं और सभी जरूरी रजिस्टर भी तैयार किए जाते हैं। महिलाओं ने सरकार से मिली सहायता राशि का उपयोग कर होटल, किराना, काॅस्मेटिक, गाय पालन जैसे छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं। इससे न केवल वे आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि परिवार की आमदनी में भी सहारा दे रही हैं। ब्लॉक मिशन मैनेजर जितेंद्र यादव, देवदत्त त्यागी, अमित सिंह, शोभावती, पूजा पांडेय, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)