{"_id":"f21dfe2406bdbacc4051c5a14ebb90cc","slug":"cda-balrampur-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूट-आउट में सीडीए बलरामपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूट-आउट में सीडीए बलरामपुर ने मारी बाजी
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलडब्लू वाराणसी की टीम न आने के कारण एसबीआई भोपाल को अगले दौर के लिए वाकओवर दिया गया। घास के हॉकी मैदानों में से एक एमएलके महाविद्यालय के फील्ड पर गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल खेला गया। पहला मुकाबला एनईआर गोरखपुर व उत्तराखंड हॉकी काशीपुर के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि आनंद अग्रवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एकतरफा मुकाबले में एनईआर गोरखपुर की टीम ने उत्तराखंड हॉकी को तीन के मुकाबले सात गोल करके मैच जीत लिया। गोरखपुर के अमित को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला साईं बरेली व आफिसियल क्लब बिजनौर के बीच हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह एवं युवा नेता हैप्पी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साईं बरेली की टीम ने मैच के शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए आफिसियल क्लब बिजनौर की टीम को दो के मुकाबले छह गोल करके जीत हासिल की। साईं बरेली के अनुज को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। तीसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच सीडीए बलरामपुर एवं एनसीआर वर्कशाप झांसी के बीच खेला गया।
विज्ञापन
समाजसेवी आजाद सिंह, सईद लासानी, डॉ. जेएस चौहान एवं डॉ. केेके अंसारी आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल के लिए तरसती रहीं और मुकाबला बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सीडीए बलरामपुर ने एक गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
एनसीआर वर्कशाप झांसी की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट का फायदा उठाते हुए टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों द्वारा 1-1 गोल करने पर मैच का निर्णय शूट आउट से हुआ।
शूट आउट में बलरामपुर की टीम ने झांसी की टीम को 4-2 से मात दी। बलरामपुर के अरुन कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। चौथा मुकाबला एसबीआई भोपाल एवं डीएलडब्लू वाराणसी के बीच होना था लेकिन वाराणसी की टीम न आने के कारण एसबीआई भोपाल को अगले दौर के लिए वाकओवर दिया गया।
टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला एनईआर गोरखपुर, साईं बरेली, एसबीआई भोपाल, सीडीए बलरामपुर, एमपी ऐकाडमी भोपाल, ईएमई जालंधर, सिग्नल कोर जालंधर एवं साईं लखनऊ के बीच खेला जाएगा।