{"_id":"6a0df7a5e64390b0cf09fb26","slug":"cbse-site-down-students-worried-about-scanning-copy-application-gonda-news-c-100-1-gon1001-158701-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीबीएसई की साइट ठप, स्कैन कॉपी के आवेदन को लेकर छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीबीएसई की साइट ठप, स्कैन कॉपी के आवेदन को लेकर छात्र परेशान
Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में कम अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने में जुटे हैं, लेकिन बुधवार को सीबीएसई की वेबसाइट ठप होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खामियों के कारण दिनभर आवेदन प्रक्रिया प्रभावित रही और कई छात्र-छात्राओं को बिना आवेदन किए वापस लौटना पड़ा।
जनसेवा केंद्र संचालक सुमित मिश्र ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन एक भी फार्म ऑनलाइन नहीं हो सका। वेबसाइट बार-बार बंद हो रही थी, जिससे छात्र परेशान रहे। छात्र संचित ने बताया कि कई बार प्रयास करने के बावजूद फार्म नहीं भरा जा सका।
वहीं, फातिमा इंटर कॉलेज के राजेश टंडन ने बताया कि भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों के चलते वेबसाइट प्रभावित रही। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए स्कैन कॉपी प्राप्त करने के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 22 मई निर्धारित थी।