{"_id":"699358cb76a1710d75057be0","slug":"cbse-exams-from-today-up-board-exams-from-tomorrow-gonda-news-c-100-1-gon1001-152331-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीबीएसई की परीक्षा आज से, यूपी बोर्ड की कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीबीएसई की परीक्षा आज से, यूपी बोर्ड की कल से
Mon, 16 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फातिमा स्कूल में सीबीएसई परीक्षाओं की तैयारी में जुटे शिक्षक। -संवाद
गोंडा। बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल बज गया है। मंगलवार से सीबीएसई और बुधवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रशासन ने दोनों बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
सीबीएसई परीक्षा के लिए फातिमा स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य फादर अरुन मोरस ने बताया कि परीक्षाएं 17 फरवरी से चार अप्रैल तक होंगी। फातिमा स्कूल, नारायणा पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, श्री रघुकुल विद्यापीठ, केंद्रीय विद्यालय रेलवे परिसर, सेंट माइकल स्कूल मनकापुर और केंद्रीय विद्यालय मनकापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। पहले दिन मंगलवार को हाईस्कूल की गणित (स्टैंडर्ड एंड बेसिक) व इंटरमीडिएट की बायोटेक्नोलॉजी एवं एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी।
वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से जिले के 151 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यूपी बोर्ड परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां 15 मॉनीटर लगाए गए हैं। प्रत्येक मॉनीटर पर 10-10 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे जोड़े गए हैं। इस तरह सभी 151 परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रीयल टाइम नजर रखी जाएगी। किसी भी केंद्र पर कैमरा एक मिनट से अधिक बंद होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र का एक-एक सेट रिजर्व रखा गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए लॉकर की चाबी संबंधित थाने में सुरक्षित रखी जाएगी। आपात स्थिति में प्रश्नपत्र आंतरिक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि उड़नदस्तों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की टीमें भी सक्रिय रहेंगी।