फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CBI investigation in 425 crore food scam resumes

425 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले की सीबीआई जांच फिर शुरू

Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation in 425 crore food scam resumes
गोंडा के डीएसओ कार्यालय में खाद्यान घोटाले की जांच करते सीबीआई के अधिकारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में वर्ष 2004 से 2006 में हुए 425 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआई ने फिर शुरू कर दी है। खाद्यान्न घोटाले का खुलासा होने पर वर्ष 2005 में प्रदेश शासन के विशेष सचिव ने जांच की थी और 425 करोड़ के घोटाले की रिपोर्ट दी। इसके बाद ईओडब्लू और फिर 2007 में सीबीआई ने जांच शुरू की। मामले में 63 मुकदमे 17 थानों में दर्ज हुए थे। इस मामले में 300 से अधिक लोग अभी तक आरोपित किए जा चुके हैं। बुधवार को जिला आपूर्ति कार्यालय में सीबीआई टीम पहुंची। वहां पर टीम के अधिकारियों ने छपिया व कटरा बाजार के लोगों के बयान दर्ज किए। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को भी जांच होगी।
विज्ञापन

काम के बदले अनाज योजना शुरू होने के बाद जिले में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में बड़े पैैमाने पर घोटाले का मामला वर्ष 2004 में सामने आया। जांच में 425 करोड़ के घोटाले की रिपोर्ट शासन को मिली तो ईओडब्लू ने जांच शुरू की। 63 मामले ऐसे सामने आए जिसमें बिना काम कराए ही फर्जी भुगतान किए गए और अनाज का वितरण दिखाया गया। इसमें थानों में मुकदमे दर्ज हुए और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के विरुद्ध मुकदमे दर्ज हुए। गिरफ्तारियां भी हुईं और फिर जांच सीबीआई को मिली। सीबीआई ने भी जांच करके कार्रवाई की।
विज्ञापन

इसके अलावा उन वर्षों में गरीबों को कोटे के माध्यम से दिए जाने के राशन में भी घोटाले की बात सामने आई। सीबीआई अब राशन वितरण में गड़बड़ी की भी जांच कर रही है। बुधवार को सीबीआई टीम के अफसरों ने कटरा बाजार के कोटेदारों और उनके यहां के लाभार्थियों का बयान लेना शुरू किया है। इसके अलावा छपिया के 15 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रधानों को भी बुलाकर पूछतांछ की और उनके बयान दर्ज किया। बताया जा रहा है कि सीबीआई मामलों की जांच पूरी करने में जुटी है और इसके लिए लाभार्थियों से पूछतांछ कर वितरण में हुई गड़बड़ी की जानकारी कर रही है। गुरुवार को भी सीबीआई के अधिकारी मामले में बयान दर्ज करेंगे। आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह सहयोग में रहे और उन्होंने बुलाए गए लोगों को टीम के सामने पेश कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी और कोटेदारों के बैंक खातों की भी पड़ताल
खाद्यान्न घोटाले के समय राशन को दूसरे प्रांतों में बेचने तक का काम हुआ था। इसमें मंडी के कर्मियों और वहां के व्यापारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हुए थे। इसके अलावा कोटेदारों की ओर से राशन उठान के लिए बैंकों से ड्राफ्ट भी बनाए जो विभाग में जमा किए। इसकी भी पड़ताल शुरू हुई है, बताया जा रहा है कि घोटाले की शुरुआत इन्हीं सब कार्यों से शुरू होती है। अब सीबीआई हर बिंदु की पड़ताल कर रही है। इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा और कचहरी शाखा में पहुंचकर जानकारी लिया। मंडी के अभिलेखों की भी जांच होनी है।

खाद्यान्न घोटाले की जांच के लिए सीबीआई टीम आई है और जांच कर रही है। जांच में विभाग पूरा सहयोग दे रहा है। विभाग के अधिकारियों को पूरा सहयोग करने के निर्देेश दिए गए हैं। -वीके महान, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed