{"_id":"00d7090a46d4acd37ab47585885dd455","slug":"cbi-has-summoned-the-11-kotedar-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने 11 कोटेदारों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने 11 कोटेदारों को किया तलब
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने जिले के 11 कोटेदारों को सीबीआई दफ्तर लखनऊ तलब किया है। सीबीआई ने सभी कोटेदारों को जारी तलबी नोटिस आदेश में उन्हें 21 से 27 जुलाई तक अनाज घोटाले में पूछताछ के लिया तलब किया है। तलबी नोटिस जारी होने से कोटेदारों में खलबली मच गई है।
सीबीआई वर्ष 2004-05 से 2005-06 के दौरान जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हुए अनाज घोटाले की जांच कर रही है। सीबीआई ने इस बार जिले के झंझरी ब्लॉक के ग्राम दसियापुर के कोटेदार धनलाल, नरायनपुर ईधा के पलटन, उम्मेद जोत के सुलेमान, पूूूरे तिवारी के फैयाज अहमद, सराय जरगर के मोहम्मद असलम, विसनागा के काशी प्रसाद, गुलहरिया के आशुतोष शुक्ला, मांदे के रिजवान कादरी, गंगापुर के नैमुद्दीन व बहलौलपुर के आज्ञाराम सिंह को तलब किया है।
सीबीआई की ओर से जिला पूर्ति कार्यालय में भी नोटिस की प्रति भेजी गई है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो सीबीआई जिले में हुए अनाज घोटाले में कोटेदारों की भूमिका को अपनी जांच में परख रही है। ऐसे में घोटाले के बाबत सीबीआई कोटेदारों से भी सच उगलवाने के लिए उनसे समय-समय पर पूछताछ करती है। बताते चलें कि सीबीआई ने वर्ष 2010 से अनाज घोटाला प्रकरण की जांच शुरू की है।