फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cash in fire in two houses along with millions of ash

दो घरों में आग से नगदी के साथ लाखों का समान राख

Wed, 04 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cash in fire in two houses along with millions of ash
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के फतेहपुर गोगिया गांव में मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारण से आग लग जाने से दो छप्पर के घर जलकर राख हो गये। जिसमें 18 हजार 5 सौ नगदी के साथ करीब दो लाख के सामान जल गये। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल व ग्राम प्रधान ने आग से हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील भेज दिया है।
विज्ञापन

पंचायत गोगिया मजरे फतेहपुर निवासी राधेश्याम निषाद के के मुताबिक मंगलवार के देर शाम सात बजे अचानक उनके छप्पर के घर में आग लग गई, जिससे संदूक में रखा 13 हजार 5 सौ नगदी के साथ गेहूं, चावल, चारपाई, कपड़ा बर्तन सहित करीब एक लाख रुपये का समान जल गया। वहीं पड़ोस में अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहने वाली उषा देवी पत्नी कुन्ने ने बताया कि लपटों से उनका घर भी आग का की चपेट में आ गया। जब तक अपने बच्चों को लेकर बाहर भागकर आयीं। आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। घर मे रखा 5 हजार नगद के साथ लाखों का समान व जेवरात जल गये। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों के साथ कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया गया। हलका लेखपाल अशोक कुमार सिंह ग्राम प्रधान अशोक कुमार के साथ पहुंचकर आग से हुई छति का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि आग हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील भेज दिया गया है। जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed