फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cases against 106 including former minister and SP District President

पूर्व मंत्री और सपा जिलाध्यक्ष समेत 106 के खिलाफ मुकदमा

Thu, 18 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cases against 106 including former minister and SP District President
गोंडा। समाजवादी पार्टी के नेता और बहुचर्चित पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बहराइच के सुभाष अवस्थी ने सपा नेता सूरत सिंह की फेसबुक वाल पर 15 जून की बैठक की पोस्ट को आधार बनाकर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली में पूर्व मंत्री पंडित सिंह के साथ ही गोंडा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सूरज सिंह समेत बैठक में शामिल अन्य पदाधिकारियों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात कार्यकर्त्ताओं के विरुद्ध शांतिभंग के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सपा नेताओं के विरुद्ध बहराइच जिले के फखरपुर के सुभाष ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जिले में धारा 144 लागू है और कोरोना महामारी का संकट बढ़ा हुआ है। इसके बावजूद सूरज सिंह की फेसबुक वाल से पता चला कि 15 जूून को सूरज होटल में सपा कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रहा। पूर्व मंत्री की मौजूदगी में कार्यकर्त्ताओं ने नियमों की अनदेखी की। यह नियमों के विपरीत है, नगर पुलिस ने सुुभाष अवस्थी की तहरीर पर पूर्व मंत्री पंडित सिंह के साथ ही सूरज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, एमएलसी महफूज खां, पूर्व प्रमुख साबिर अली, पार्टी पदाधिकारी राजेश दीक्षित के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सपा के 100 अज्ञात कार्यकर्त्ताओं के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने से कार्यकर्त्ताओं में भी आक्रोश दिखा, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि यह उचित नहीं है। एक तो आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है, दवा तक नहीं होती है और मुकदमा दर्ज करके तानाशाही का परिचय दिया जा रहा है। राजेश दीक्षित ने कहा कि लोगों के सामने मुकदमे से सच्चाई आ गई है कि करना कुछ नही है सिर्फ दबाव बनाना है। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया गया है और मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बृजनंदन सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता के दबाव में दर्ज किया गया है केस
बैठक सेक्टर प्रभारी नियुक्त करने के लिए थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था, लोगों को गांवों में आम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने की बात भी बताई गई थी। यह मुकदमा सत्ता के दबाव में लिखा गया है।

-आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, जिलाध्यक्ष सपा
मुकदमा सिर्फ भय पैदा करने के लिए
मुकदमा सिर्फ भय पैदा करने के लिए है, कार्यकर्त्ताओं के साथ हूं। जनता जानती है कि मैं जनहित के लिए सदैव तत्पर रहता हूं। महामारी के दौर में मुकदमा दर्ज करना, छोटी मानसिकता का परिचायक है। किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
-विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed