{"_id":"6781fb425d2243e07d043ff6","slug":"case-registered-for-embezzling-rs-29-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1026-130611-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 29 लाख रुपये हड़पने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 29 लाख रुपये हड़पने पर केस दर्ज
Sat, 11 Jan 2025 01:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। भूमि बिक्री की तय रकम हासिल होने के बाद भी रजिस्ट्री न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर देवीपाटन रेंज के डीआईजी के आदेश पर इस मामले का मुकदमा तरबगंज थाने में दर्ज हुआ है।
तहसील क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द मजहन पुरवा निवासी अजय कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संजय कुमार निवासी शोभापुर ने वर्ष 2023 में अपने गाटे की जमीन का सौदा 24 लाख रुपये में तय किया था। इस दौरान अग्रिम के तौर पर उसे 5.80 लाख रुपये नकद देने के साथ बाकी 18.20 लाख रुपये की राशि आठ बार में चेक से चुकाई गई। पूरा पैसा चुकाने के बाद अब रजिस्ट्री के लिए अतिरिक्त पैसा मांगने लगा। बताया कि इसके लिए चेक से 5.50 लाख रुपये का और भुगतान करने के बाद भी आरोपी न तो रजिस्ट्री कर रहा न ही चुकाया गया पैसा ही वापस कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन