{"_id":"66576b1f75fa696da1074dd1","slug":"case-registered-against-fake-advocate-who-made-false-complaint-gonda-news-c-100-1-gon1002-117829-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झूठी शिकायत करने वाले फर्जी अधिवक्ता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झूठी शिकायत करने वाले फर्जी अधिवक्ता पर केस दर्ज
Wed, 29 May 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। 20 झूठी शिकायतें करने वाले फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ कोतवाली नगर में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। दर्ज कराए केस में आयुक्त कार्यालय के शिकायत लिपिक गोपालजी श्रीवास्तव ने कहा कि परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरास निवासी शुभम सिंह ने खुद को दीवानी परिसर का एडवोकेट बताकर 10 अगस्त 2022 से नौ अप्रैल 2023 तक 20 शिकायतें आईजीआरएस, राजस्व परिषद, मुख्यमंत्री व कई उच्चाधिकारियों से की थीं। सभी शिकायतें जांच में असत्य पाई गईं।
28 जून 2023 को आयुक्त के आदेश पर अपर आयुक्त (प्रशासन) ने जांच की तो पता चला कि शुभम सिंह ने खुद को दीवानी परिसर में कार्यरत अधिवक्ता बताते हुए झूठी शिकायतें की थीं। जांच में न तो उनके पास अधिवक्ता होने का साक्ष्य मिला और न ही बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन में शुभम सिंह के पंजीकरण की पुष्टि हुई। यह भी पता चला कि लोकसेवकों को दबाव में लेकर काम कराने के लिए झूठी शिकायतें की गईं। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।