फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of torture against six people including husband

पति समेत छह लोगों पर प्रताड़ना का केस

Mon, 09 Nov 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Case of torture against six people including husband
वजीरगंज (गोंडा)। करनीपुर के गोरव ओझा निवासिनी स्वेता मिश्रा ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे आए दिन मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी देते हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति आशीष कुमार मिश्रा, सास कृष्णा मिश्रा, ससुर सुरेश नरायण मिश्रा, जेठानी पूर्णिमा मिश्रा, नंदोई राजेश शुक्ला, ननद माधुरी शुक्ल के खिलाफ प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रंजिश में मां-बेटी की पिटाई, केस
मनकापुर (गोंडा)। कुड़वा जंगली गांव में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ग्राम कुड़वाजंगली गांव निवासिनी लाल मुन्नी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार की सुबह वह अपनी बेटी के साथ आलू के खेत में गुड़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

तभी उसके गांव के ह रहने वाले लक्ष्मी नरायन पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा लेकर आ धमके और उसके खेत में लगी आलू की फसल को उखाड़ कर फेंकने लगे। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए उसे व उसकी बेटी को मारने पीटने लगे। किसी तरह भागकर उसने और उसकी बेटी ने जान बचाई। लालमुन्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नारायन के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed