फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of gang rape on three

Gonda News: तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

Mon, 02 Jan 2023 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case of gang rape on three
गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग में शिकायत पर 40 दिन के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छानबीन कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सीओ के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसका पति बीमार है। लखनऊ में पति का इलाज चल रहा है। कुछ दिन पूर्व उसके ससुर की मृत्यु हो गई थी। घर पर वह और उसकी सास रहती है।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 नवंबर की शाम पांच बजे वह धान लाने के लिए खेत जा रही थी। तभी तीन लोगों ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर चाकू से धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने खेतों से गुजर रहे कुछ लोग दौड़े तो तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने बताया कि उसने कोतवाली में तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिसके बाद महिला आयोग में शिकायत की। आयोग के दखल के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद सीओ करनैलगंज विनय सिंह के आदेश पर महिला की तरफ से आरोपी अनूप सिंह, सुमित सिंह व बब्बू सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed