फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed on charges of tax evasion of Rs 1.60 crore

Gonda News: 1.60 करोड़ रुपये टैक्स चोरी के आरोप में केस

Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of tax evasion of Rs 1.60 crore
गोंडा। राज्य कर अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने 1.60 लाख रुपये टैक्स चोरी के आरोप में कटरा बाजार के पठान टोला निवासी शुभम रूहेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शुभम ने सितंबर 2024 में आवेदन कर जीएसटी नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद बिना आरटीसी प्राप्त किए 8.92 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए। इससे विभाग को 1.60 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। वहीं, शुभम का कहना है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। वह दो फरवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। वह गुजरात में डोमिनोज में काम करते हैं और उन्होंने जीएसटी नंबर पंजीकृत ही नहीं कराया है। नौकरी के लिए उन्होंने जुलाई 2024 को दिल्ली की दिव्या नामक युवती को अपने सारे डॉक्यूमेंट दिए थे। न नौकरी लगी और न ही कोई लेटर आया। जीएसटी कमिश्नर एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि शुभम निर्दोष हैं तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed