Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against hospital operator, doctor and nursing staff

Gonda News: अस्पताल संचालक, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ पर मुकदमा

Tue, 29 Jul 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against hospital operator, doctor and nursing staff
झंझरी (गोंडा)। प्रसूता की मौत के मामले में शहर के आईटीआई चौराहे के निकट स्थित मेडिसिन हॉस्पिटल के संचालक, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मंगलवार को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई जांच में लापरवाही उजागर होने पर ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

महादेवा केशवपुर पहड़वा निवासी सूरज के मुताबिक बीते 25 जून को पत्नी तारा देवी को प्रसव के लिए मेडिसिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। हॉस्पिटल संचालक ने वरिष्ठ चिकित्सक की देखरेख में तारा का प्रसव कराने की बात कही थी। बाद में हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ व सफाई कर्मचारी से प्रसव कराया गया। बताया गया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है, लेकिन कुछ देर बाद ही तारा की मृत्यु हो गई। सूरज ने हॉस्पिटल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अधिक रक्तस्राव के कारण हुई थी मौत
तारा देवी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। बीते आठ जुलाई को मनकापुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने भी यह मामला उठाया गया था। डिप्टी सीएम ने डीएम नेहा शर्मा को गंभीरता से जांच कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद संबंधित अस्पताल के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई थी। तारा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह मिली गड़बड़ी
प्रसव कक्ष एवं ऑपरेशन थियेटर एक ही कमरे में संचालित हो रहा था। इससे संक्रमण होने की पूरी संभावना रहती है। मृतका के बेड हेडकाउंट एवं प्रसव से पूर्व जांच के नाम पर कुछ पन्ने दिए गए। यह मानक के अनुसार नहीं थे।
प्रसूता की मौत गर्भाश्य फटने होने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से हुई है।
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक करने पर पता चला कि तारा देवी करीब चार घंटे तक मेडिसिन अस्पताल में भर्ती थीं। इस दौरान चिकित्सालय प्रबंधन को ऑन कॉल विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाकर उनका उपचार कराना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

मामले में ड्यूटी डॉक्टर जमील की ओर से लापरवाही बरती गई और किसी विशेषज्ञ डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। प्रसूता का प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स संध्या सिंह की भी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed