फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against Avadh Kesari Sena chief and three others

Gonda News: अवध केसरी सेना के प्रमुख व तीन अन्य पर मुकदमा

Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Avadh Kesari Sena chief and three others
कार्यालय में घुसकर एसडीओ से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाेंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र बड़गांव पर तैनात एसडीओ ने अवध केसरी सेना के प्रमुख नीरज सिंह व तीन अज्ञात के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। बड़गांव उपकेंद्र के एसडीओ नरसिंह नारायण भारतीय ने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह 11:50 बजे उनके कार्यालय में दो अधिवक्ता आए। उन्होंने ग्राम बहलोलपुर के विद्युत संयोजन से संबंधित बात की। इसी बीच वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह के खिरिया निवासी नीरज सिंह अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ कार्यालय में घुस आए और मारपीट कर धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज पाठक ने बताया कि नीरज सिंह व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।


संगठन के सदस्य से एसडीओ ने मांगी थी रिश्वत : नीरज
गोंडा। अवध केसरी सेना के प्रमुख नीरज सिंह ने रविवार को साथियों के साथ बैठक कर आरोप लगाया कि एसडीओ ने उनके संगठन के सदस्य अवनीश तिवारी से कनेक्शन जोड़ने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी सूचना वह एसडीओ से बात करने पहुंचे और घूस मांगने का विरोध किया। इस पर एसडीओ ने कहा कि कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। उन्होंने धरना देने की बात कही तो एसडीओ अभद्रता करने लगे। उन्होंने कहा कि एसडीओ ने फर्जी तरीके से उनके और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी की जांच कर ली जाए तो सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एसडीओ का नाम तक नहीं जानते तो फिर जाति कैसे जानेंगे। जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed