फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against three in Pramila murder case, two in custody

Gonda News: प्रमिला हत्याकांड में तीन पर केस, दो हिरासत में

Sat, 27 Jul 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case against three in Pramila murder case, two in custody
प्रमिला तिवारी की फाइल फोटो
गोंडा। इटियाथोक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला तिवारी की हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के विशुनपुर तिवारी रमगढ़िया गांव निवासी देव प्रकाश तिवारी की पत्नी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला तिवारी (38) की बृहस्पतिवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। प्रमिला के पति देव प्रकाश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पत्नी खेत गई थीं। तभी गांव के दिलीप कुमार दुबे, दुरपता व राम मुनीजर कोटे की रंजिश को लेकर प्रमिला की गला घोंटकर हत्या कर भाग गए। बृहस्पतिवार देर रात एसपी विनीत जायसवाल व सीओ शिल्पा वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि प्रमिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमिला की हत्या से परिवार के लोग सदमे में हैं। प्रमिला का 15 वर्षीय बेटा कर्मवीर इटियाथोक के आरयूडी स्कूल में सातवीं का छात्र है। जेठानी सुनीता तिवारी कोटेदार हैं। कोटे की पूरी जिम्मेदारी प्रमिला के पति देवप्रकाश ही संभालते हैं। इसके अलावा गांव की प्रधान तारावती का भी सारा कामकाज देवप्रकाश के ही जिम्मे है। देवप्रकाश के बड़े भाई व सीआरपीएफ में तैनात बुद्धिप्रकाश का परिवार इटियाथोक बाजार में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed