फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against six including chairman and managing director of finance company

Gonda News: फाइनेंस कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक समेत छह पर मुकदमा

Thu, 02 May 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case against six including chairman and managing director of finance company
एसपी के आदेश पर कौड़िया पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग आकर कपड़ा व्यवसायी ने कर ली थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रुपईडीह (गोंडा)। कपड़ा व्यवसायी अशोक कुमार तिवारी आत्महत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट कराई गई है। कंपनी की ओर से बिना बताए ही अशोक के खाते से अधिक पैसा काट लिया गया। किस्त जमा करने के लिए दुकान पर बदसलूकी, जबरन वसूली, जान माल की धमकी देने, दुकान व घर की संपत्ति की कुर्की करने की धमकी देते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
करीब दो माह पहले कौड़िया बाजार के एक कपड़ा व्यापारी अशोक कुमार तिवारी ने अपनी दुकान के पीछे रेलवे परिसर में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अशोक कुमार तिवारी के पुत्र पवन कुमार तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने बजाज फाइनेंस कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक के बेटे ने एसपी को बताया कि लोन का हर महीने किस्त चुका रहे थे। बावजूद इसके कंपनी ने खाते से अधिक पैसा काट लिया और किस्त जमा करने के लिए दुकान पर बदसलूकी की। इतना ही नहीं जबरन वसूली, जान माल की धमकी देने, दुकान व घर की संपत्ति की कुर्की करने की धमकी देते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक ने आत्महत्या से पहले कंपनी के कर्मचारी के विरुद्ध एक सुसाइड नोट लिखकर दुकान के पीछे रेलवे परिसर में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थानाध्यक्ष कौड़िया अंकुर वर्मा ने बताया कि अशोक के पुत्र पवन कुमार तिवारी की तहरीर पर कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक समेत छ: लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed