फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against seven in assault case

Gonda News: मारपीट के मामले में सात पर केस

Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case against seven in assault case
परसपुर। खेत से पैमाइश के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर दलित दंपती समेत सात लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम नई काॅलोनी निवासी निर्मल उर्फ निरहू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम अकोहरी में उसकी भूमि है। 17 नवंबर को राजस्व व पुलिस टीम ने पैमाइश कर सीमा निर्धारित कर पत्थर गाड़ दिए थे। 18 नवंबर की सुबह गांव के कुछ लोग उसकी भूमि पर पुआल रखने लगे। मना करने पर आरोपियों ने धमकी दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हिदायत देकर चले गए। पुलिसकर्मियों के जाने के बाद पुनः वहीं पर पुआल रख दिया गया।
विज्ञापन


19 नवंबर की सुबह आरोपी पैमाइश में लगाए गए पत्थर को उखाड़कर ले जाने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी सत्यावती, भाभी सुशीला, पुत्री सीमा, सरोज, पुत्र जितेंद्र व सत्येंद्र को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि निर्मल उर्फ निरहू की तहरीर पर ग्राम अकोहरी निवासी अभिषेक सिंह, अभिमन्यु सिंह, गुलाब चंद व उसकी पत्नी, चंद्रप्रकाश उर्फ पिंटू, श्रीचंद व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed